Saturday, August 24, 2013

मर्द की उम्र ………. क्या है…?
_____________________

मर्द की उम्र क्या है ?

छह साल 
सोलह साल 
बाईस साल 
चालीस साल 
चौसठ साल 

कैसे बना मर्द 
किसने बनाया 
कहाँ सीखी मर्दानगी 
किसने सिखाया यह सब 

 मैं भी जानता हूँ मर्द की उम्र 
 मैं छह साल का हूँ 
 मुझे पता है कि
 लड़के-लड़कियों से 
 ज्यादा अच्छे होते हैं 
 लड़के बहादुर होते है 
 इंटेलिजेंट होते हैं 

'कक्षा एक ' की कहानी में सुना है 
चिड़ी मूर्ख है,चिड़ा बुद्धिमान है 
'कक्षा दो ' की कविता में पढ़ा है 
माँ का काम खाना बनाना है 

मैं नन्हा मुन्ना राही हूँ 
देश का सिपाही हूँ 
मैं बॉय हूँ , ब्रेव बॉय। 

मैं पहचानता हूँ इसे 
मैं सोलह साल का हूँ 
मैं जानता हूँ कि लड़की 
के सामने कैसे हीरो बनते हैं
गाने,फ़िल्में और दोस्त सब बताते हैं  
 दोस्तों को वैसा सब कुछ करते देखा हैं  
जो न साथ दे अगर तो उस पर हँसते हैं  

मैं बाईस साल का हूँ 
जानता हूँ कि 
लड़की सेक्स सिम्बल है 
एन्जॉय मटेरियल है 
कानून कुछ नहीं कर पाता 
जानने वाले चुप रहते हैं और
 मर्द की खासियत को पहचानते हैं
दबी चुप्पी में इसे मर्दानी जरूरत मानते हैं 

मैं नहीं हम सब जानते हैं 
उसकी उम्र को …………. 

 काफी कुछ पहचान तो 
 उसे भी है इसकी जिसकी उम्र
 मात्र साढ़े तीन साल की है 
 वह जानती हूँ कि 
 सुन्दर कैसे बनते हैं 
चूड़ी ,लिपस्टिक और 
बाल खुले रखकर 
जैसे मेरी मैम आती हैं 
जैसे मेरी माँ डरती है पिता से 
वैसे ही मैं डर जाती हूँ भाई से।  
________________________________
कंचन

No comments:

Post a Comment